मसौली, बाराबंकी। सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.के.एस चैहान ने सीएचसी बड़ागांव के अंतर्गत विशेष टीकाकरण अभियान के बूथ केन्द्रों के साथ ही कोविड-19 के सैंपल स्थल का निरीक्षण करते हुए उचित दिशा निर्देश भी दिये। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव के अन्तर्गत क्षेत्र में चल रहे विशेष टीकाकरण अभियान को लेकर ग्राम पंचायत करपिया के उपकेन्द्र पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी के एस चैहान ने निरीक्षण किया। जिसमें वैक्सीन को देखा और आंगनबाड़ी कार्यकत्री के मौजूद न होने पर नाराजगी जताई। इसके बाद सीएमओ डॉ0 चैहान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव पहुंच कर कोल्ड चैन, दंत कक्ष, ओपीडी, इमरजेंसी, ऑपरेशन कक्ष, लेबर रूम दवा वितरण कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा साफ सफाई के उचित दिशा निर्देश दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आने वाले मरीजों को बुखार की समस्या हो तो उनकी कोरोना सेंपलिंग तत्काल कराने के निर्देश दिये। तत्पश्चात सीएमओ डॉ. चैहान ने ग्राम पंचायत बांसा बाजार में कोविड 19 की जांच कैम्प का भी जायजा लिया। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के एन एम त्रिपाठी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह, डब्ल्यू एच ओ डॉ. उपांत राव डोंगरे, केन्द्र प्रभारी बड़ागांव डॉ संजीव कुमार, बीपीएम अखिलेश पटेल, पंकज कुमार सहित विभाग के अन्य लोग मौजूद रहे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

