अखैयापुर ग्राम पंचायत में सार्वजनिक शौचालय निर्माण को लेकर विवाद शुरू उप जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को दर्जनों ग्रामीणों ने लिखा पत्र

मुकेश कुमार बाजपाई संवाददाता थाना क्षेत्र रामसनेहीघाट

बाराबंकी। विकास खंड त्रिवेदीगंज के अखैयापुर ग्राम पंचायत में सार्वजनिक शौचालय बनाए जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है जिसको लेकर ग्रामीणों ने उप जिला अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर सार्वजनिक शौचालय के कार्य को रुकवाने की मांग की है दरअसल ग्राम पंचायत अखैयापुर के गांव कनभरिया के दर्जनों ग्रामीणों ने सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य रोकावाने को लेकर उप जिला अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि सामुदायिक शौचालय का निर्माण हजारी लाल की निजी जमीन गाटा संख्या 681/0.028 स्थित अखैयापुर में कराया जा रहा है ग्रामीणों का आरोप है कि अगर यहां सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा तो यहां हजारी लाल के परिवार के अलावा और कोई सामुदायिक शौचालय का लाभ नहीं उठा पाएंगे क्योंकि हजारी लाल के परिवार वाले दबंग किस्म के लोग हैं और वह आए दिन विवाद को जन्म दिया करेंगे। इसलिए सामुदायिक शौचालय का कार्य सार्वजनिक जमीन पर कराएं जिससे इस योजना का उपयोग हो सके। फिलहाल इस पर ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत में जमीन सही जगह पर उपलब्ध ना हो पाने के चलते यहां निर्माण कार्य कराया जा रहा है और इस योजना का लाभ सबको मिलेगा।

मुकेश कुमार बाजपाई संवाददाता थाना क्षेत्र रामसनेहीघाट

 

Don`t copy text!