इंजन पार्ट्स की दुकान से चोरों ने लाखों पर किया हाथ साफ

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। इंजन पार्ट्स की दुकान में कुछ अज्ञात चोरों ने लाखो सामान सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद पुर खाला क्षेत्र के बेलहरा चेयरमैन के पुत्र शुजात खान की इंजन पार्ट्स की दुकान मोहल्ला पट्टी में है। जहाँ बीती रात अज्ञात चोरो ने छत्त के रास्ते रौशनदान से अंदर घुसकर जमकर लूटपाट मचाई। सुबह जब दुकान मालिक सुजाआत खान दुकान खोला तो देखकर दंग रहे गया। पीड़ित सुजाआत ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। शुजाआत ने बताया की रोज की भाती मैं सुबह जब दुकान खोला तो देखा की गल्ला में रखा 25000 हजार रुपये गायब थे और दुकान से लाखों के इंजन के पार्ट्स चोरी हो गए। पीड़ित शुजाआत खान बेलहरा नगर पंचायत चेयरमैन का पुत्र है। चोरी की घटना की खबर सुनकर चेयरमैन मौके पर पहुँच गये। पीड़ित शुजाआत खान ने बताया कि क्षेत्र में आयेदिन चोरी की घटनाये बढ़ रही है और पुलिस अवेध वसूली में मस्त रहती है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

 

Don`t copy text!