बिजली से झुलसे मजदूरों की मदद के लिए आगे आए समाजसेवी
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली क्षेत्र के फगौली कुर्मियान गांव में सामुदायिक शौचालय निर्माण के दौरान कार्य कर रहे एलटी लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलसे छः मजदूरों का समाजसेवी ने हाल जाना तथा सहायता के लिए बढ़ाये हाथ।
रूदौली कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा फगौली कुर्मियान में सामुदायिक शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा था स्लैब पड़ने के पश्चात लिफ्टर मशीन के पुर्जे खोलने के लिए छत पर छः मजदूर विकास,शिवम,अमिरका,मुकेश कुमार निवासी मुस्काबाद रूदौली व राकेश कुमार,प्रमोद कुमार निवासी खंड पिपरा थाना पटरंगा ऊपर से निकली विद्युत लाइन की चपेट में आ जाने से बुरी तरह झुलस गये थे। जिनको ग्रामीणों की सहायता से शुजागंज स्थित साहू मेडिकल सेंटर पहुंचायागया जहां से उन्हें दूसरे दिन डिस्चार्ज कर के घर भेज दिया गया था।गरीबी तंगहाली से जीवन यापन कर रहे इन मजदूरों का हाल-चाल लेने के लिए कोई भी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी या कोई भी नेता उनके घर तक मजदूरों का हाल जानने नहीं पहुंचा।यह सूचना जब समाजसेवी अनित शुक्ला को मिली उन्होंने बगैर समय गवाएं मजदूरों के घर जाकर उनका हालचाल लिया व आर्थिक सहायता प्रदान किया।मजदूरों से बात करते हुए समाजसेवी अनित शुक्ला ने कहा कि अगर आप का इलाज सही ढंग से ना हो रहा हो तो आप मुझे बताएं हम आप सभी को लखनऊ ले चल के किसी अच्छे अस्पताल में अपने निजी खर्च से आपका पूरा इलाज कराएंगे।किसी भी मजदूर या किसी भी गरीब को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।उनकी सेवा के लिए उनका यह सेवक अनित शुक्ला चौबीसों घंटे तत्पर है।समाजसेवी अनित शुक्ला के इस सराहनीय कार्य के पूरे जिले में प्रशंसा हो रही है अनिल शुक्ला के साथ में उनके सहयोगियों सुनील मिश्रा साजन,सत्य प्रकाश यादव,पप्पू पांडे,प्रभाकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।

