लेखपाल की अवैध वसूली से परेशान व्यक्ति ने किया मुख्यमंत्री से शिकायत -बीस हजार की मांग के चलते मामला उजागर
अब्दुल मुईद सिटी रिपोर्टर-एसएम न्यूज 24 टाइम्स
-मामला गयासनगर, बड़ेल की तहसील नवाबगंज का
बाराबंकी। लेखपाल की अवैध वसूली की मांग से तंग आकर भेजा गया उच्चाधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र। शहर के गयानगर पोस्ट बड़ेल निवासी ने मुख्यमंत्री से दण्डित किये जाने की मांग की है तथा कार्यवाही न होने पर मुख्यमंत्री आवास के समक्ष परिवार सहित धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित हजरत अली पुत्र रमजान अली निवासी ग्राम-गयासनगर, मजरे बड़ेल, परगना व तहसील नवबागंज, जिला-बाराबंकी का है। पीड़ित की आराजी गाटा संख्या-746 स्थित ग्राम बड़ेल जिस पर पीड़ित काबिज व दाखिल चला आ रहा है। पीड़ित के खेत से जुड़ा हुआ खेत को आने-जाने का रास्ता गाटा संख्या-744 मंे चकरोड है जिसको नापनेे के लिए पीड़ित ने उपजिलाधिकारी नवाबगंज को चकमार्ग नापने हेतु प्रार्थना-पत्र दिया था जिस पर हल्का लेखपाल भागूराम को चकमार्ग नापने के लिए आदेेश किया था, तब लेखपाल द्वारा पीड़ित से बीस हजार रूपये की अनुचित मांग की गई और कहा कि बिना पैसों के मैं कोई काम नहीं करता हूँ, मुझे पैसा ऊपर तक देना पड़ता है। जब पैसा हो जाएगा तब आकर बताना चकमार्ग नाप देंगे। पीड़ित ने कहा साहब मैं बहुत गरीब आदमी है किसी तरह से मेहनत मजदूरी करके जीवन-यापन करता हूँ और लेखपाल जी ने कहा कि देखांे बीस हजार रूपयेे दूसरे काश्तकार से लिया उसका काम हमने कर दिया है और पीड़ित को पैसे दिखाये। प्रार्थी ने जब उक्त लेखपाल से कहा कि हम अवैध वसूली की शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे तो उक्त भागूराम जी ने कहा कि अगर कहीं शिकायत की तो तुमको एस0सी0एस0टी0 के मुकदमें में फंसवा दूंगा। इस सम्बंध में पीड़ित ने प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कई उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की मांग की है। अब देखना है कि क्या जिला प्रशासन उक्त लेखपाल के कृत्यों की जांच कराकर दण्डित करेगा या इसी तरह लेखपाल पीड़ितों का खून चूसते रहेंगे।
अब्दुल मुईद
सिटी रिपोर्टर-एसएम न्यूज 24 टाइम्स

