पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई का भाजपा पर हमला कहा- हमारे द्वारा कराये गये कार्यों पर केवल शिलापट लगा रहे है उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी
फतेहपुर, बाराबंकी। गरीब व वंचितो की सेवा करना ही पुनीत कार्य है। राजनीति का मुख्य उद्देश्य सेवा भाव है, किन्तु भारतीय जनता पार्टी के नेता सिर्फ अपना विकास कर रहे है। भाजपा सरकार मे प्रदेश के किसानों, गरीबो का बुरा हाल है। समाजवादियों द्वारा कराये गये विकास कार्यो पर प्रदेश के उप- मुख्यमंत्री अपना शिलापट लगवा रहे है, जो कि किसी से छिपा नही है।
उक्त विचार पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई ने क्षेत्र के ग्राम इटौंजा मे आयोजित दिव्य सत्संग समारोह व संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा अमृत वर्षा के समापन अवसर पर व्यक्त किये। उन्होने कहा कि कुर्सी विधानसभा क्षेत्र कौमी एकता का प्रतीक है, यहां पर सामाजिक समरसता व आपसी सौहार्द सदैव कायम रहता है। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मेरे द्वारा कराये गये विकास कार्यो पर भाजपा सरकार के उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य अपना शिलापट लगवा रहे है। भाजपा सरकार ने विकास कार्य के नाम पर जनता को छलने का कार्य किया है। भागवद् पुराण से मनुष्य को जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है, तथा महापुरुषों के जीवन चरित्र से सीख लेते हुए हमे अपने जीवन को सार्थक बनाने की राह मिलती है। इस मौके पर कुर्सी विधानसभा अध्यक्ष डॉ० लवकुश यादव, जिला पंचायत सदस्य नसीम गुड्डू , रंजीत यादव, सुरेश यादव, आयोजक संजय रावत, अर्जुन यादव, इम्तियाज मालिक, डॉ० बब्लू , राशिद अंसारी, असगर अली, सुरजीत यादव, अजय लोधी, सूरज यादव, शकीला बानो, पूर्व प्रधान सिराज, शबनम, दिनेश यादव, शैलेन्द्र यादव, इंद्रेश यादव, विनोद, सुधीर यादव, अरविंद, मोहित यादव, महंत रामशरण दास आदि मौजूद थे।
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

