पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अपराधी को किया गया गिरफ्तार-

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 बाराबंकी थाना जैदपुर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अपराधी को किया गया गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री रामसूरत सोनकर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जैदपुर श्री संदीप कुमार राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 23.11.2020 को मु0अ0स0 324/2020 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर में वाछित अपराधी कय्यूम पुत्र अयूब निवासी रसौली थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को समय 17.00 बजे बीबीपुर मोड़ ग्राम मचौची थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा व दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैदपुर में मु0अ0सं0 346/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त एक शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध जनपद बाराबंकी में कई आपराधिक मामलें पंजीकृत है।गिरफ्तार अभियुक्त-कय्यूम पुत्र अयूब निवासी रसौली थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी ।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

Don`t copy text!