वृद्ध महिला बद्री शर्मा को वितरित किया अंगवस्त्र

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। धरती पर हरियाली व बुजुर्गों के जीवन मे खुशहाली के उद्देश्य से जन्मदिन पर वृक्षारोपण के साथ ग्राम की सबसे वृद्ध महिला का सम्मान अनूठा प्रयोग है। मसौली ब्लॉक के छुलिहा पुरवा निवासी रजत बहादुर वर्मा कोऑर्डिनेटर, ग्रीन गैंगध्पर्यावरण सेना ने अपने भांजे कार्तिक पटेल के जन्मोत्सव पर छुलिहापुरवा गांव की सबसे वृद्ध महिला बद्री शर्मा को अंगवस्त्र कपड़े मिठाई किया। जन्मोत्सव पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रजत बहादुर ने कहा कि हर एक अपने जीवन के सबसे ऊर्जावान दिनों में संसार की बेहतरी के लिए कार्य करता है और अगली पीढ़ी पर यही कर्ज बन जाता है। वृद्ध सम्मान, कर्ज उतारने का बेहतर उपाय है। नींबू, सन्तरा, तेजपत्ता, आदि के एक दर्जन पेड़ भी लगाए। कार्तिक के हाथों वृद्ध सम्मान व वृक्षारोपण बहुत ही सुखद रहा। जन्मोत्सव पर संस्कार देने का काम दूरगामी परिणाम परक होगा। इस मौके पर फतेह बहादुर वर्मा, नेहा वर्मा, प्रदीप कुमार, कुलदीप कुमार, आजाद सिंह, कामिनी, मधु, अमरेंद्र, हंसराज सिंह आदि मौजूद रहे, बधाई भी दी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

 

Don`t copy text!