बाइक सवार बदमाशों ने चाकू की नोक पर एक मोबाइल व पांच हजार रुपये लूट कर हुये फरार

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

पटरंगा थाना क्षेत्र के बाजिद पुर गांव के पास लूट की घटना को दिया अंजाम

भेलसर(अयोध्या)पटरंग थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गांव के पास एक युवक से सोमवार की रात बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने चाकू के बल पर एक मोबाइल व पांच हजार रुपये लूट कर फरार हो गए।घटना की सूचना पर जब तक स्थानीय पुलिस पहुँची तबतक बदमाश फरार हो चुके थे।
जानकारी के मुताबिक पटरंगा थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गांव निवासी राजू गुप्ता पुत्र राधेलाल गुप्ता सोमवार की रात लगभग सात बजे के निकट सुलेमान पुर गांव से चाट बेचकर वापस घर लौट रहा था।वही बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने राजू गुप्ता के गर्दन पर चाकू रख एक मोबाईल व पांच हजार रुपये लूट कर रौजागांव की ओर भाग गए।पीड़ित ने घटना की सूचना पटरंगा पुलिस को दिया।सूचना पाते ही जब तक पुलिस पहुंची तब तक बदमाश वहां से फरार हो चुके थे।वही पीड़ित के पिता ने बताया कि मेरा पुत्र चाट का ठेला लेकर घर वापस आ रहा था दीवाली गांव के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने रौजागांव का रास्ता पूछा तो आगे की ओर चल दिये अज्ञात बदमाशों ने सीवन बाजिद पुर मार्ग के पास पहुचते ही मेरे पुत्र के गले पर चाकू रख कर पांच हजार रुपये तथा एक मोबाइल छीन कर फरार हो गए।उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने पीछा कर एक बदमाश को पकड़ लिया था परन्तु बदमाश की जैकेट पुलिस के हाथ मे ही रह गयी और बदमाश फरार हो गया दूसरी ओर पटरंगा पुलिस देर रात तक बदमाशों को पकड़ने के लिए चेकिंग करती रही लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नही लग सका।हल्का दरोगा हरिवंश यादव ने बताया कि सूचना पर गया था लेकिन काफी खोजबीन की व देर रात तक वाहनों की चेकिंग भी की लेकिन कोई हाथ नही लगा।थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है मौके पर पुलिस फोर्स को भेजा था लेकिन बदमाश फरार हो गए थे अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही कार्यवाही की जायेगी।

Don`t copy text!