एटा – थाना मिरहची क्षेत्र से गायब दो बच्चियां को पुलिस की विशेष टीम ने अथक प्रयास कर किया सकुशल बरामद, बच्चियों से मिल परिजनों की आंखों से छलके खुशी के आंसू।

घटनाक्रमानुसार दिनांक 24.11.2020 को ग्राम अचलपुर निवासी गिरीश चंद्र पुत्र नाथूराम द्वारा थाना मिरहची पर इस आशय सूचना दी गई कि प्रार्थी की तीन बर्षीय पुत्री मोनी एवं साढ़े तीन बर्षीय भांजी माधुरी घर से खेलते हुए बाहर सड़क की तरफ निकल गयीं थीं। काफी तलाशने के बाद भी नहीं मिल पाई है। इस सूचना पर पुलिस प्रशासन तुरन्त हरकत में आ गया तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री ओपी सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री राहुल कुमार के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस की विशेष टीम गठित कर बच्चियों की खोज में जुट गये। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों बच्चियों को आसेपुर गांव के पास से सड़क किनारे भटकते हुए बरामद कर लिया। क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री राहुल कुमार क्राइम ने थाना मिरहची पर अपनी मौजूदगी में दोनों बच्चियों को परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिसे देख परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े, और उन्होंने पुलिस टीम का धन्यवाद किया। एटा पुलिस द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य कि आमजन द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स

