पूर्व मंत्री विनोद व टी. राम समर्थकों संग भारतीय जनता पार्टी में शामिल –

डॉ. आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस से एक दिन पहले गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी को तगड़ा झटका लगा। पूर्व मंत्री विनोद सिंंह और पूर्व विधायक टी. राम ने सैकड़ों समर्थकों समेत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बसपा नेताओं को सदस्यता प्रदान करते हुए भाजपा की नीति व कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया।गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में सुबह से गहमागहमी थी। कल तक बसपा के झंडे लगाकर घूमने वाले सैकड़ों वर्करों की भीड़ केसरिया धारण करे घूम रही थी। बसपा सरकार में मंत्री रहे लम्भुआ (सुल्तानपुर) से पूर्व विधायक विनोद सिंह व बसपा से अजगरा सीट के पूर्व विधायक व मछलीशहर से लोकसभा प्रत्याशी रहे टी. राम अपने समर्थकों के साथ कार्यालय में डटे थे।प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने उन्हेंं भाजपा परिवार में शामिल करते हुए कहा कि राष्ट्रवाद से प्रेरित होकर और दलित, वंचित व शोषित वर्ग की सेवा का लक्ष्य लेकर आने वालों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि गरीबों के संपूर्ण विकास के लिए भाजपा प्रयत्नशील है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गोविंद नारायण शुक्ला, जुगुल किशोर, मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित के अलावा मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक भी उपस्थित थे।

Don`t copy text!