जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कवि सम्मेलन कर मनाया पार्टी का दूसरा स्थापना दिवस प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जनपद इकाई द्वारा शहर के नावेल्टी लॉन में एक गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया इसमें कई नामी-गिरामी कवियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न विषयों पर अपनी कविताएं प्रस्तुत की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के निर्देश पर आज हम सब यहां पर एकत्रित हुए हैं और हम पार्टी के स्थापना दिवस को जनसेवा संकल्प दिवस के रूप में मना रहे और यह संकल्प ले रहे हैं कि पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी प्रतिदिन कम से कम 5 सदस्य अवश्य बनाएगा और यदि हम ऐसा कर ले गए तो बहुत जल्द वह दिन आएगा जब प्रदेश में जनसत्ता दल की सरकार होगी और राजा भैया प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे और हम सबका सपना साकार होगा। पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अली हुसैन ने बताया कि पार्टी हमेशा से ही धर्म से उप्पर उठ के काम करती रही है और करती रहेगी। प्रधान महासचिव मनोज सिंह ने कहा कि आज चारों ओर जनसत्ता पार्टी का परचम लहरा रहा है और पार्टी के पदाधिकारियों के पार्टी के प्रति निष्ठा एवं लगन के कारण जनसत्ता दल बहुत तेजी से अपना विस्तार कर रही है जिसको देखकर हम यह आशा करते हैं कि आने वाले दिनों में प्रदेश में जनसत्ता दल की सरकार होगी और सबसे निचले पायदान के व्यक्ति को न्याय मिलेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष कुंवर भूपेंद्र सिंह बॉबी, मनोज सिंह, आईपीसिंह, विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

