ज्यादा सीट जीतने के लिये युद्धस्तर मेहनत करनी होगी: फैसल ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन की बैठक संपन्न

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। कुर्सी के ग्राम अनवरी में ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन की बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला अध्यक्ष मोहम्मद खतीब व जिला महासचिव फैसल मलिक ने पार्टी में शामिल कई लोगो को सदस्यता दिलाई। फैसल मालिक ने कार्यकर्ताओ से अपील की है कि पार्टी को मजबूत करने के लिये हम लोगो को युद्धस्तर काम करना होगा तभी कामियाबी मिल सकती है। श्री मालिक ने कहा कि मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सदस्यों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है ओवैसी साहब के हाथों को व कंधों को बाराबंकी टीम मजबूत कर रही है और बहुत जल्द ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी जल्द ही बाराबंकी तशरीफ लायेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह हमारी पार्टी ने बिहार में 5 सीटे जीत कर आई है उसी तरह हम लोगो को आगामी विधान सभा चुनाव मे ज्यादा सीटे मिल सकती है । ये तभी होगा जब हम लोग मेहनत से पार्टी के लिये दिन रात मेहनत करेंगे। बैठक मे अरसलान सिद्दीकी, अनस शेख, जीशान तौहीद, जेहरान, शाबाज, अनस मुरसलीन, दानिश सिद्दीकी, मामून फैसल, अरमान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

 

 

Don`t copy text!