इंजीनियर सूर्य प्रकाश बने जिला अध्यक्ष

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के लिए जातिमुक्त भारत एवं निःशुल्क शिक्षा अभियान को लेकर उदित हुई राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी ने इंजीनियर सूर्य प्रकाश को उत्तर प्रदेश इकाई ने बाराबंकी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह रावत ने इस आशय की जानकारी पत्रकार वार्ता में बाराबंकी में दी। पार्टी की लगातार हो रही नियुक्तियां इस बात को साबित कर रही है कि आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी बढ़ कर हिस्सेदारी करेगा। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसको वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे और राष्ट्र को एकता और अखंडता को बनाने के लिए जन जन तक जाएंगे। इंजीनियर सूर्य प्रकाश ने कहा पार्टी को बाराबंकी में एक नई पहचान दिलाकर आगामी विधानसभा 2022 चुनाव में बाराबंकी की सभी सीटों पर जीत हासिल करेंगे।अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

 

Don`t copy text!