बंकी ब्लाक एडीओ के खिलाफ प्रधानों ने खोला मोर्चा, दिया धरना एडीओ पर लगा कमीशनखोरी का आरोप

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष ने बंकी ब्लाक एडीओ पर कमीशन खोरी के गम्भीर अरौप लगाते हुवे बंकी ब्लाक गेट एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रधान संघ अध्यक्ष व ग्राम गनोरा के प्रधान बालकराम ने बताया कि ब्लाक के सभी ग्राम पंचायतो में 6 7 महीने पूर्व में कराये गये विकास कार्य का अभी तक भुकतान नहीं किया गया है। जबकि एडीओ पंचायत से भुकतान के बारे में कहा गया तो उन्होंने कमीशन की बात करते हुवे कहा कि जब तक हमारे हिस्से का पैसा नहीं मिल जाता तब तक कोई भुकतान नहीं होगा। एडीओ से जब कोई मिलने जाता है तो उनसे मुह सीधे बात नहीं करते है। बालकराम ने ये भी बताया कि मजदुर व राजगीर का भुकतान नहीं हुआ तो ये लोग परेशान होकर प्रधान का दरवाजे पर आकर मजदूरी का पैसा मांगते है। जिसपर मजबूर होकर पूर्व सुचना के आधार पर ब्लाक के गेट पर सामूहिक धरना दिया जा रहा है। प्रधान बालकराम ने ये भी कहा कि अगर प्रशासन हमारी मागो को नहीं मानी तो ये धरना अनिशिचत कालीन धरना जारी रहेगा। प्रधान कुँवर ज्ञान सिंह यादव ने जिलाधिकारी के 4 सूत्रीय मांगों को लेकर हमारा धरना जारी रहेगा श्री यादव ने जिलाधिकारी से माग की है कि भ्रष्ट सहायक विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी नीता सिंह को तत्तकाल बंकी ब्लाक से हटाया जाये और विभिन्न ग्राम पंचायतों में कराये गये विकास कार्यो का भुकतान जल्द कराये जाये इसके अलावा बंकी ब्लाक में फैले भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी को समाप्त किया जाये। प्रधान कुँवर ज्ञान सिंह ने जिलाधिकारी से ये भी माग की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर की ग्राम प्रधान गुड़िया पर विपक्षीगणो ने घाट लगाकर हमला किया था जिसमे प्रधान गुड़िया को काफी चोटे आयी थी जिसकी उच्चस्तरीय जांच कराकर मुकदमा दर्ज किया जाये और अरौपियो को जेल भेजा जाये । प्रधानों का धरना देर शाम चलता रहा लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं आये। इस मौके पर मिथलेश कुमारी, सूरज सिंह, राकेश अनिल सिंह, श्रवण कुमार, गुड़िया सहित सैकड़ों में प्रधान मौजूद रहे।अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

Don`t copy text!