2 तस्कर गिरफ्तार, 60 ग्राम मारफीन मोटर साइकिल बरामद-

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी थाना जैदपुर पुलिस द्वारा 02 तस्कर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 60 ग्राम मारफीन व एक अदद मोटर साइकिल बरामद-
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा वांछित/सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री मनोज पाण्डेय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर श्री रामसूरत सोनकर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जैदपुर श्री संदीप कुमार राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा वांछित/सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है ।

इसी क्रम में आज दिनांक-02.12.2020 को थाना जैदपुर पुलिस द्वारा शातिर अभियुक्त 1. शेषनरायन मिश्रा पुत्र प्रेम प्रकाश मिश्रा निवासी भटगवां थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी, 2. कंचन राजपूत पत्नी पवन निवासी थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को समय 06.25 बजे चन्दौली नहर पुलिया से गिरफ्तार करने में महत्तवपूर्ण सफलता प्राप्त हुई । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 30-30 ग्राम कुल 60 ग्राम नाजायज मारफीन व एक अदद मोटर साइकिल यूपी 41 एएन 1309 बरामद किया गया । अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0-354-355/2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण-1. शेषनरायन मिश्रा पुत्र प्रेम प्रकाश मिश्रा निवासी भटगवां थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी ।2. कंचन राजपूत पत्नी पवन निवासी थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।

 

Don`t copy text!