बदर दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमंचा व कारतूस बरामद ।
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी
बाराबंकी थाना कुर्सी पुलिस ने जिला बदर दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमंचा व कारतूस बरामद ।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आरएस गौतम के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर श्री योगेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में आज दिनांक 02.12.2020 को प्रभारी निरीक्षक कुर्सी श्री शशिकान्त कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना कुर्सी पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अनवारी बैक ग्राम अनवारी से समय 10.30 बजे अभियुक्तगण 1. दुलारे उर्फ कनवा पुत्र नशेबाज 2. बहिरा उर्फ जगदीश पुत्र विक्रम निवासीगण ग्राम अनवारी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त दुलारे के कब्जे से एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्तगण को क्रमशः वाद संख्या D201904120001445 अन्तर्गत धारा गुण्डा निवारण अधिनियम 1970 आदेश तिथि 25.11.2020 मण्डल अयोध्या जनपद बाराबंकी, सरकार बनाम दुलारे उर्फ कनवा व वाद संख्या D201904120001463 अन्तर्गत धारा गुण्डा निवारण अधिनियम 1970 आदेश तिथि 25.11.2020 मण्डल अयोध्या जनपद बाराबंकी, सरकार बनाम बहिरा न्यायालय जिलाधिकारी के आदेश से छः माह के लिये जिला बदर का आदेश निर्गत किया गया था । इस आदेश की तामिला अभियुक्तगण उपरोक्त पर दिनांक 01.02.2020 को बजात खास कराया गया था । आज दिनांक 02.12.2020 को थाना कुर्सी पुलिस द्वारा चेक करने पर उपरोक्त अभियुक्तगण जिले की सीमा के अन्दर पाये गये जो जिला बदर आदेश के उल्लघंन है। अतः अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर, मु0अ0सं0 409-410/2020 अन्तर्गत धारा 10 गुण्डा निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त दुलारे के कब्जे से एक अदद तमंचा व कारतूस 12 बोर का बरामद हुआ जिस पर उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 408/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया, अभियुक्तगण को जेल भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्तगण-1. दुलारे उर्फ कनवा पुत्र नशेबाज निवासी ग्राम अनवारी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।2. बहिरा उर्फ जगदीश पुत्र विक्रम निवासी ग्राम अनवारी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

