अहकार में डूबे मोदी, किसानों से ना टकराये: फैसल धान समस्या को लेकर किसानों सड़को पर, सौपा ज्ञापन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। किसानों की अनदेखी करने पर जिला प्रशासन से उत्तम विचार भारतीय किसान यूनियन राधे आर-पार की लड़ाई होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष राधे लाल यादव ने गन्ना दफ्तर में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए किसान विरोधी बिल के विरोध में आयोजित धरना प्रदर्शन मैं व्यक्त करते हुए कहा कि किसान विरोधी बिल वापस ना किया गया तो तो आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी जिला प्रशासन द्वारा जानबूझकर किसानों के मामलों में देरी की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि किसानों के आंदोलन से भी जिला प्रशासन के कान में जूं नहीं रेंगती क्योंकि भ्रष्टाचार के आकंड डूबा हुआ है ऐसे में किसान मजदूर दलित सभी वर्ग को परेशान किया जा रहा है भारतीय किसान यूनियन राधे इसका पुरजोर विरोध करती हैं यदि से निस्तारण नहीं हुआ तो सड़कों पर आंदोलन होगा। किसान नेता फैसल मालिक ने केन्द्र व प्रदेश की सरकारों को चेतावनी देते हुवे कहा कि जिस तरह जर्मनी का हिटलर की तानाशाही नहीं चली तो ये सरकार की किया हैसियत है। अहकार में डूबे मोदी ये समझ ले अगर किसान अपने पर आ गया तो हिंदुस्तान में भुखमरी की कगार पर पहुच जायेगा। श्री मालिक ने कहा कि प्रशासन को चाहिये कि किसान से सीधे वार्ता करे और उनकी समस्याओं का निस्तारण करे नहीं तो किसान उग्र हो गया तो इसके जिम्मेदार खुद प्रशासन होगा। इस मौके पर मोहम्मद इस्माइल, किसान जिला अध्यक्ष केके गुड्डू यादव, अब्दुल रहमान, मोहम्मद उबैद ष्अशशूष् बलराम सिंह यादव, मोहम्मद रियाज, गोविंदा, माताफेर यादव विजय, बहादुर यादव, मोहम्मद शकील अंसारी, आदि सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे धरने उपरांत गन्ना दफ्तर से सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया गया जिला के जिलाधिकारी कार्यालय पर उप जिलाधिकारी न्यायिक को ज्ञापन सौंपा गया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

 

 

Don`t copy text!