दो बाइक सवार जख्मी

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। शुक्रवार की देर शाम बिन्दौरा नहर पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। जिन्हें एम्बुलेन्स से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव में भर्ती कराया गया है जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम मलौली निवासी 25 वर्षीय जानकी पुत्र परशुराम और 28 वर्षीय सुभाष पुत्र मुन्ना बाइक से सब्जी लेने के लिए रानी बाजार जा रहे थे कि दोनों बॉइक सवार बिन्दौरा पार कर नहर के निकट पहुंचे ही थे कि रामनगर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी घटना की सूचना जब तक लोगो को होती उससे पूर्व वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। गम्भीर रूप से घायल दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव में भर्ती कराया गया। लेकिन हालात गम्भीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Don`t copy text!