मसौली बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओ के स्वेटर वितरण के क्रम में शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय मुश्कीनगर के 107 बच्चो को प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र ने वितरण किया। शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय मुश्कीनगर में अध्ययनरत 130 बच्चों के सापेक्ष 107 बच्चों को स्वेटर वितरित किये गए। आचार संहिता लागू होने के कारण सुरेश चंद्र प्रधानाध्यापक एवम विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों ,पदाधिकारियों ने स्वेटर वितरण किया। ठंढ के शुरुआती दौर में स्वेटर पाकर बच्चों के मन खिल उठे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

