सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भी होगा दिव्यांगो का रजिस्ट्रेशन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर सीएससी और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के द्वारा ई लांचिंग की गयी दिव्यांगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) व कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) ने मिलकर एक पहल की है। दूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले दिव्यांगजनों तक कृत्रिम अंग एवं उपकरण पहुंचाने के लिए सीएससी के साथ किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत दिव्यांगजन कामन सर्विस सेंटर में जाकर कृत्रिम अंग व उपकरण के लिए अपना निशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जिसके बाद एलिम्को उन्हें कृत्रिम अंग उपकरण निरूशुल्क उपलब्ध कराएंगे। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित सीएससी कॉमन सर्विस सेंटर और एलिम्को ने सहयोग से ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में दिव्यांगजनों के पंजीकरण के लिए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के साथ भागीदारी की है। जिसके लिये आज ई लांचिंग की गयी जिसमे सीएससी के मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश त्यागी, एलिम्को के डी.आर. सरीन चेयरमैन एंड मैनजिंग डायरेक्टर ने संचालको को इस सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. प्रबोध सेठ जॉइंट सेक्रटरी डीई पीडब्ल्यूडी रहे। इस योजना का लाभ लेने के लिये किसी भी दिव्यांगजनों को अपना पंजीकरण करना होगा वैसे तो सांसद निधि की ओर से भी समय समय पर कुछ सहायक उपकरण दिए जाते हैं। इस योजना में पहले दिव्यांगजन विभाग द्वारा 46000 रुपये से ज्यादा का आय प्रमाण पत्र मान्य नहीं होता था लेकिन इस योजना में अगर किसी की साल भर की आमदनी 180000 रुपए तक की भी है तो भी वह इस योजना का लाभ उठा सकता है। इसके लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। इसके तहत कोई भी दिव्यांगजन सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया 40 फीसद या उससे अधिक का दिव्यांगता प्रमाण पत्र जिले के किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर में प्रस्तुत कर आवेदन कर सकता है। बताया कि ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन व कृत्रिम अंगों के लिए कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा प्राप्त आवेदनों पर दिव्यांगजनों को एलिम्को द्वारा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना में पंजीकरण के लिये किसी भी दिव्यांग जन का 40 प्रतिसत का विकलांग प्रमाण पत्र होना जरूरी है साथ है आधार कार्ड ,और इनकम प्रमाण पत्र होना जरुरी हैै। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के जिला प्रबंधक रवि वर्मा ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में बसने वाले दिव्यांगजनों को राहत पहुंचाने के लिए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम व कॉमन सर्विस सेंटर ने प्रोजेक्ट की शुरुआत किया है।

 

 

 

Don`t copy text!