कुर्सी पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 5 हज़ार का इनामिया अपराधी
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी
बाराबंकी।पुलिस अधीक्षक डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों एवं इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कुर्सी पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे 5 हज़ार के ईनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
जानकारी के मुताबिक धर्मेन्द्र पुत्र स्व0 ब्रजलाल निवासी ग्राम मुतक्कीपुर थाना मड़ियाँव जनपद लखनऊ कुर्सी थाने में दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहा था । पुलिस द्वारा उसके ऊपर 5 हज़ार का ईनाम भी घोषित किया गया था । रविवार को मुखबिर द्वारा कुर्सी थाना प्रभारी शशिकांत यादव को उसके उमरा तिराहे के पास मौजूद होने की सूचना दी गई । जिसके बाद पुलिस टीम के साथ घेराबंदी करते हुए प्रभारी शशिकांत यादव ने उसे गिरफ्तार कर लिया । जामातलाशी के दौरान उसके पास से 1 अदद .315 बोर का अवैध तमंचा और 1 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर का बरामद हुआ जिसके बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया है । कुर्सी थाना प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर अपराधी है और जनपद में पूर्व से ही उसके विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज है ।

