विधायक ने डॉ0 भीम राव अम्बेडकर के 65 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर गरीबों को बांटे कम्बल

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव की रिपोर्ट

श्रीकृष्णा टीएस यादव महाविद्यालय नरौली के प्रांगण में आयोजित हुआ कार्यक्रम

भेलसर(अयोध्या)रविवार को रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने श्री कृष्णा टी एस यादव महाविद्यालय नरौली के प्रांगण में डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर के 65वें महापरिनिर्वाण दिवस पर समारोह आयोजित कर 200 से अधिक गरीब,असहाय,विधवा विकलांगों के बीच कम्बल का वितरण किया।जिसमें नरौली,नेवरा,नया पुरवा,बहबन नगर,बादे पुरवा,मदारपुर,नेवादा,जानकी पुरवा,सरैठा,चैन पुरवा आदि गांवों के लोग शामिल रहे।भारतीय संविधान के निर्माता और समाज सुधारक बाबा साहेब आंबेडकर के ‘परिनिर्वाण दिवस’ कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक,उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह व मवई थाना प्रभारी रामकिशन राना ने आंबेडकर के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर किया।
इस अवसर पर विधायक राम चन्द्र यादव ने कहा कि डॉ.आंबेडकर दलित वर्ग को समानता दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे।वे दलित समुदाय के लिए एक ऐसी अलग राजनैतिक पहचान की वकालत करते रहे,ताकि दलित समुदाय के लोगों को अलग पहचान मिले।महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. बाबासाहब अम्बेडकर को याद कर रहा हूं उनके विचार और आदर्श लाखों लोगों को ताकत देते रहेंगे। उनके इस देश के लिए जो भी सपने थे,उन्‍हें पूरा करने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने कहा कि गरीब किसी भी जात अथवा संप्रदाय के हो भाजपा सरकार हर समय उनके दुःख में सहभागी बनने के लिए प्रयत्नशील रहती है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रुदौली,विपिन कुमार सिंह,मवई थाना प्रभारी राम किसन राना,अश्विनी यादव,निर्मल शर्मा,प्रधान राम प्रेस यादव,हरिकेश कुमार उर्फ बब्बन शुक्ला,शीतला प्रसाद,प्रदीप यादव,दिनेश लाल यादव,राजेश यादव,जगन्नाथ यादव,गिरधारी यादव,बीडीसी विक्रम यादव,लेखपाल सौरभ कुमार,बृजनाथ दूबे आदि लोग उपस्थित रहे।

Don`t copy text!