जिला गन्ना अधिकारी की अध्यक्षता मे एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
अब्दुल जब्बार एडवोकेट
भेलसर(अयोध्या)जिला गन्ना अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड यूनिट रौजागाँव द्वारा एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रविवार 06 दिसंबर को गन्ना समिति गनौली के प्रांगण मे आयोजित किया गया। गोस्ठी के प्रारम्भ मे उपस्थित समस्त अधिकारियों,क्रमचरियों व क्षेत्रीय कृषको द्वारा बलरामपुर चीनी मिल्स समूह की संस्थापक पदमश्री मीनाक्षी सरावगी के निधन पर 2 मिंट का मौन रखते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।जिसमे ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक योगेंद्र शर्मा,रौजागाँव चीनी मिल महाप्रबन्धक(गन्ना) इकबाल सिंह सहित चीनी मिल व गन्ना विभाग के कई अधिकारी व क्रमचारी सहित सेकड़ों कृषक उपस्थित थे।
गोष्ठी मे जिला गन्ना अधिकारी द्वारा पेराई सत्र 2020-21 हेतु गन्ना आपूर्ति के प्रमुख बिन्दुवों के बारे मैं बताया।साथ ही किसानो की समाश्याओं तथा सुझाओ को सुना गया तथा किसानों की समस्याओं व सुझाव को विभाग के क्रमचरियों द्वारा लिखित रूप मे लिया गया, साथ ही गन्ने के लाल सड़न रोग के प्रबंधन के बारे मे विस्तार पूर्वक,गन्ना प्रजाति को 0238 की बुवाई मे सावधानिया,फसल अवशेष को जलाए नहीं बल्कि प्रबंधन कर खाद बनाए एवं को 0238 के स्थान पर को 0118 की बुवाई हेतु आवश्यक सुझाव दिये गए, साथ ही रौजागाँव चीनी मिल्स के महाप्रबन्धक(गन्ना)ने रौजागाँव चीनी मिल द्वारा गन्ना बीज के नर्सरी प्लाटो का रख रखाव करने हेतु विस्तार पूर्वक एवं बसंतकालीन गन्ना बुवाई हेतु किसानो को अधिक से अधिक प्रशिक्षित किया कि किसान भाई जहा को. 0238 मे लाल सड़न रोग लगा है उन खेतो मे किसान फसल चक्र अपनाकर गन्ने की बुवाई करे साथ ही कृषको को 15 जनवरी के बाद उचित तापक्रम आ जाने पर गन्ना प्रजाति को. 0118,को. 94014 एवं को.08272 को हेकसाटोप/एमिडा से गन्ना बीज शोधित कर ट्रेंच विधि के माध्यम से गन्ना बुवाई करे।को 0238 की बुवाई करने वाले इक्षुक किसान चीनी मिल द्वारा सुरक्षित की हुई नर्सरी से ही रोग रहित बीज लेकर बुवाई करे।साथ ही इस साल कोरोना महामारी को देखते हुए गन्ना आपूर्ति मे हाइटेक व्यावस्था की गई है उसके बारे मे भी विस्तार पूर्वक बताया।इसके बाद सहायक महाप्रबन्धक(गन्ना)अजय कुमार सिंह बघेल ने किसानो से अपील की कि साफ सूथरा,जड़-अगोला एवं हारा जूना रहित गन्ना आपूर्ति करें।मुख्य गन्ना प्रबन्धक हरदयाल सिंह ने सुरक्षित गन्ना बीज नर्सरी खेतो के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया।कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम मे 150-200 कृषक उपस्थित हुए।जिसमे ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक योगेंद्र शर्मा एवं मिल क्रमचारी उपगन्ना प्रबन्धक अनिल शुक्ल,उपेंद्र पाठक,विनोद श्रीवास्तव,अजीत राय,सहायक गन्ना प्रबन्धक अमित सिंह,विजय शंकर सिंह,प्रदीप शुक्ल आदि एवं कृषक गण अलीसज्जाद,सुभाष पांडे,जंगजीत सिंह,रमेश गुप्ता,रामकुमार,हरीशचंद वर्मा सहित सेकड़ों कृषक उपस्थित रहे।

