सभी क्रय केंद्र नहीं चालू हुए तो किसान अपना धान जिलाधिकारी कार्यालय में भरने को होंगे मजबूर……दिनेश दूबे
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दिनेश कुमार दुबे ने रुदौली व मवई के धान खरीद केंद्रों पर किसानों का धान न क्रय होने की शिकायत एसडीएम से की है।
भाकियू नेता ने गनौली में हुई बैठक में कहा कि धान खरीद में छोटे किसान और महिला किसानों का धान प्रथमिकता में खरीदना शामिल है।धान खरीद केंद्रों पर विचौलियों के धान की खरीद मिलो से साठ गांठ कर केंद्र प्रभारी कर रहे है।मंगलवार व शुक्रवार को लघु व सीमांत किसानों के धान की तौल होगी।महिलाओं को प्रत्येक दिन प्रथम वरीयता दिए जाने के निर्देश है।तहसील रूदौली ऐहार,बाबा बाजार,पटरंगा के केंद्रों पर तौल न कर मिलो की खरीद से कोटा पूरा किया जा रहा है।विपडन शाखा रूदौली पर धान की खरीद केंद्र पर अलाव,किसानों को ठहरने की व्यवस्था व पानी की व्यवस्था तक नही है।केंद्रों पर किसान को 12 घंटे से लेकर 72 घंटे से व हफ्तों बोरो की कमी से रुकना पड़ रहा है।व्यापारियों का धान किसानों की खेतौनी लगावाकर खरीद की जा रही है।किसानों की सुनने वाला कोई नही है।किसानों में काफी आक्रोश है।उन्होंने किसानों के धान की खरीद कराए जाने और बंद केंद्रों पर खरीद शुरू कराए जाने व व्यापारियों और मिलो से खरीद बंद कराए जाने की मांग की है।कहा कि 12 घंटे में जनपद के सभी क्रय केंद्र नहीं चालू हुए तो किसान अपना धान जिलाधिकारी कार्यालय में भरने को मजबूर होगे।जनपद में धान खरीद के बदहाली की जानकारी भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार को दिल्ली में चल रहे आंदोलन के दौरान अपने नेताओ को भेजी है।इस मौके पर शिव प्रसाद पांडे,डॉ रामजन्म वर्मा,गणेश मौर्य,सुनील कुमार तिवारी,सरदार पांडे,प्रमोद पांडे,राम भवन यादव,उषा देवी,मंगला श्रीवास्तव सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

