गेरूआ नदी में जलीय जीवों का शिकार करते हुए पकड़े गये दो अभियुक्त

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स

बहराइच 06 दिसम्बर। प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग यशवन्त सिंह ने बताया कि अवैध कटान एवं अवैध शिकार पर प्रभावी अंकुश के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत गस्तीदल द्वारा 05 दिसम्बर 2020 को कतर्नियाघाट रेंज के बीट संख्या 02 के बाघ संरक्षित क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर गेरूआ नदी में जलीय जीवों का शिकार करते हुए दो अभियुक्तो को मौके पर गिरफ्तार कर मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मा. न्यायालय द्वारा अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त ग्राम भरथापुर थाना सुजौली निवासी अमित कुमार पुत्र मदन लाल व सहजराम पुत्र मौजीराम हैं उनके पास से दो अदद डोंगी (छोटी नांव) व दो अदद् जाल बरामद हुआ। गिफ्तार करने वाली टीम में वन दरोगा मयंक पाण्डेय, वन रक्षक कौशल किशोर, अब्दुल सलाम व वाचर ओम प्रकार शामिल रहे।

Don`t copy text!