प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सम्मिलित होने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स

बहराइच 06 दिसम्बर। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय ने बताया कि अधिसूचित क्षेत्र में अधिसूचित फसलों को उगाने वाले सभी ऋणी कृषक व गैर ऋणी कृषक, बटाईदार, किराये पर खेती करने वाले कृषक रबी मौसम के अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर 2020 तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सम्मिलित हो सकते है। अन्तिम तिथि के एक सप्ताह पूर्व 24 दिसम्बर 2020 तक योजना में प्रतिभाग न करने के सम्बंध में लिखित रूप से बैंक शाखा को अवगत कराना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि गेहूॅ फसल के लिए बीमित राशि प्रति हेक्टेयर 64106 रूपये, मसूर फसल के लिए 54538 रूपये तथा लाही/सरसों फसल के लिए 37480 रूपये निर्धारित की गयी है। जिसमें तीनों फसलों के लिए प्रीमियम दर में कृषक का अंश 1.5 प्रतिशत है। विस्तृत जानकारी अधिकृत बीमा कम्पनी एगीकल्चर इंश्योरेंश कम्पनी आफ इण्डिया लिमिटेड के मुख्य प्रबन्धक आदेश श्रीवास्तव के मोबाइल नम्बर 8382801626 पर सम्पर्क कर सकते है।

Don`t copy text!