लोकतंत्र में केंद्र सरकार किसानों के हितों का गला घोटने पर उतारू.फरीद महफूज किदवई
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी भाजपा सरकार किसानों के साथ छल कर रही है। लोकतंत्र में केंद्र सरकार किसानों के हितों का गला घोटने पर उतारू है। किसानों के हितों की लड़ाई लड़ने वाले दलों व किसान नेताओं को किसान विरोधी बताकर किसानों का दमन कर रही है।
उक्त विचार आज कुर्सी विधानसभा के निगोहा पुल से किसान संदेश यात्रा रैली का झंडा दिखाकर रवाना करने से पूर्व उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं के समक्ष पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई ने व्यक्त किया। श्री फरीद महफूज किदवई ने कहा कि किसान आज खून के आंसू पीने को मजबूर है। किसानों को उनकी उपज का मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसान विरोधी नीतियों के कारण किसानों का धान कई महीनों से मंडी के बाहर खड़े हैं किसान आंदोलन करने पर विवश है।किसानों के लिए लाए गए कृषि बिल की तीव्र आलोचना करते हुए पूर्व मंत्री फरीद महफूज ने कहा कि यह कानून किसानों के लिए हितकर नहीं है ।किसानों की खेती के साथ भाजपा सरकार खिलवाड़ कर रही है । राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा की किसान संदेश यात्रा में जाते गिरफ्तारी पर आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं के बीच पूर्व मंत्री ने कहा कि देश व प्रदेश में इमरजेंसी वाले हालात बनते जा रहे हैं, सरकार की कार्य नीतियों से सपा कार्यकर्ता झुकने वाले नहीं हैं। पूर्व मंत्री ने आगामी 8 दिसंबर को भारत बंद को पूर्ण समर्थन की बात की है।
Related Posts
इस अवसर पर किसान संदेश यात्रा में प्रभारी कुर्सी जिला उपाध्यक्ष मो सबाह, राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा राजन शुक्ला, वरिष्ठ सपा नेता राजेंद्र प्रसाद वर्मा, कुर्सी विधानसभा अध्यक्ष डॉ लवकुश पाल, फतेहपुर नगर अध्यक्ष नसीम गुड्डू, बेलहरा अध्यक्ष सुनील सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष निन्दूरा देशराज रावत, महासचिव उदयभान रावत, रामराज यादव, सूरतगंज अध्यक्ष अनिल वर्मा ,संजय सिंह, युवजन सभा विधान सभा अध्यक्ष राजेश यादव, सपा नेता अखिलेश यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष बबलू मंसूरी, अशफाक मंसूरी, खलीफा नेता, शेर बहादुर, पूर्व प्रमुख निंदूरा चंद्रशेखर गुप्ता, मोहित तिवारी, राजू यादव ,ब्लॉक अध्यक्ष असगर अली, रामाधार,प्रदीप यादव,विवेक यादव, मो वसीम,संजय सिह,आलोक यादव ,आदि नेता प्रमुख थे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

