जिलाध्यक्ष जुबेर सलमानी का स्वागत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। सलमानी सविता वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन पूर्व अध्यक्ष मुस्ताक सलमानी के बंकी स्थित आवास पर किया गया। संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मो. जुबेर सलमानी का संगठन के पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने स्वागत समारोह में उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों व समाज के लोगों का शुक्रिया अदा कर कहां की सलमानी व सविता समाज के पदाधिकारियों के अथक प्रयास से समाज को लगातार एकजुट करने का प्रयास किया अलग-अलग इकाई में समाज के लोग बटे हुए थे उन सभी को समाज के मुख्यधारा में जोड़ते हुए एक साथ मिलकर चलने का आवाहन किया पूरे जिले में समाज को एकजुट करते हुए सब को एक सूत्र में पिरोने का कार्य हमारे संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने किया वो धन्यवाद के पात्र है। इस मौके पर गुलाम रसूल सलमानी, अकील सलमानी, कलीम सलमानी, गुड्डू सलमानी, कलीम सलमानी टीन मेन, मो. शहीर सलमानी, नदीम सलमानी आदि लोग मौजूद रहे।

 

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

 

Don`t copy text!