खेल में हमारे देश के बहुत ही होनहार खिलाड़ी मिल रहे है: गौरव क्रिकेट टूर्नामेन्ट का जैदपुर विधायक ने किया उद्घाटन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। खेलों के द्वारा छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का मौका मिला है खेल का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है, सभी को ऐसे आयोजन कराते रहना चाहिए जिससे ग्रामीण स्तर पर छुपी हुई प्रतिभा को राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर निखर सकें। उक्त विचार पर विधायक जैदपुर के अन्तर्गत ग्राम जहाॅगीराबाद में क्रिकेट टूर्नामेन्ट का उद्घाटन करने के पश्चात जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत ने व्यक्त किये। गौरव रावत ने आगे कहा की ग्रामीण स्तर पर हो रहे ऐसे आयोजनों के आयोजक बधाई के पात्र है क्रिकेट के खेल में हमारे देश के बहुत ही होनहार खिलाड़ी मिल रहे है और कही न कही ग्रामीण व राज्य स्तर पर खेलकर ही राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर हमारे देश का नाम रोशन कर रहे है। हम सभी लोगों को भी ऐसे आयोजन कराते रहना चाहिए जिससे ग्रामीण स्तर पर छुपी हुयी प्रतिभा सभी के सामने आ सके। खेलों का आयोजन ग्रामीण स्तर पर करना यह एवं प्रशासनीय कार्य है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से कौशल यादव, अभिषेक वर्मा, अभिलाष यादव सुहेल अहमद, आतिफ, अमन, अरफन, मो. रिजवान संजय व आदि लोग।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

