बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के बिन्दौरा चैराहे पर स्थित कस्बा सहादतगंज निवासी सीताराम पुत्र अलोपीलाल गुप्ता की ज्वेलरी शॉप का है। जहंा बुधवार की सुबह जेवरात खरीदने के बहाने आयी दो महिलाओं एव एक पुरुष ने जेवरात देखते देखते ही चांदी की अंगूठी व सोने की नथूनी गायब कर दी। मामले की भनक लगते ही जैवलर्स ने प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा को मामले की जानकारी दी । प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर महिला आरक्षी के साथ मौके पर पहुचे उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह जब दोनो महिलाओ की जामातलाशी करायी तो एक महिला के पास से चाँदी जरकन की अंगूठी एव दूसरी महिला के पास से सोने की नथुनी बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में एक महिला ने अपना नाम अनीता पत्नी पांचू गौतम निवासी मसूदमऊ व दूसरी महिला ने अपना नाम रामावती पत्नी राधेलाल निवासी बड़ी किन्हौली तथा युवक ने अपना नाम देशराज गौतम पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम परसोल मजरे अहमदपुर थाना जैदपुर बताया। पुलिस ने तीनों अभियुक्तो के विरुद्ध धारा 379/411 भादवि में मामला पंजीकृत कर जेल भेजा दिया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

