…….कोठी पुलिस द्वारा 3 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार,

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स

बाराबंकी  थाना कोठी पुलिस द्वारा 03 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद मोटर साइकिल प्लसर, 02 अदद अवैध तमंचा मय कारतूस, 01 अदद चाकू सहित घटना में प्रयुक्त 04 अदद मोबाइल फोन व 3300/-रूपये नकद बरामद ।

थाना कोठी पर पंजीकृत मारपीट के मुकदमें में विवेचना से अपहरण व डकैती करने के साक्ष्य मिलने पर थाना कोठी पुलिस द्वारा 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 अदद मोटर साइकिल प्लसर, 02 अदद अवैध तमंचा मय कारतूस, 01 अदद अवैध चाकू सहित घटना में प्रयुक्त 04 अदद मोबाइल फोन व 3300/-रूपये नकद बरामदगी करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण- 1.हिमांशु वर्मा पुत्र सत्यनाथ वर्मा निवासी बड़ा भरवारा थाना विभूतिखण्ड गोमती नगर जनपद लखनऊ
(उम्र लगभग-26 वर्ष, कक्षा-9, हनीमैनी चौराहे लखनऊ के पास होम्योमेडिकल स्टोर पर काम करता है )2. अजीत गौतम पुत्र नौरोत्तम गौतम निवासी बड़ा भरवारा थाना विभूतिखण्ड गोमती नगर जनपद लखनऊ (उम्र लगभग-24 वर्ष, बी0काम0-III, मोबाइल की दुकान है, अमेठी गोसाईगंज जनपद लखनऊ में )3. वीरू गौतम पुत्र मुन्ना निवासी C/o हरिलाल गौतम बड़ा भरवारा थाना विभूति खण्ड गोमती नगर जनपद लखनऊ
(उम्र लगभग-28 वर्ष, कक्षा-5, पेन्टिंग का कार्य करता है )

दिनाँक 10.11.2020 को ग्राम कुम्हरावां के रहने वाले देवेन्द्र कुमार पुत्र अशर्फीलाल के साथ कुछ व्यक्तियों ने लूट की थी जिसके सम्बन्ध में दिनाँक 12.11.2020 को गाँव के ही लोगों द्वारा अपने पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही थी, जिसमें दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी थी । इस सम्बन्ध में वादी श्री धीरेन्द्र सिंह पटेल पुत्र रामनाथ वर्मा निवासी ग्राम कुम्हरावां थाना कोठी जनपद बाराबंकी द्वारा दी गई लिखित सूचना के आधार पर थाना कोठी पर मु.अ.सं. 353/2020 धारा 147/148/323/504/506/452 भादवि विरूद्ध अभियुक्तगण 1. अरूण कुमार, 2. अतुल कुमार, 3. अभिजीत, 4. अरकुल पुत्रगण अशोक, 5. अशोक कुमार पुत्र रामाधार,व 6. अनिल कुमार पुत्र पूर्णमासी समस्त निवासी गण कुम्हरावां थाना कोठी जनपद बाराबंकी पंजीकृत हुआ । विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दिनाँक 16.11.2020 को धारा 120बी/395/364ए भादवि की बढ़ोत्तरी अभियुक्तगण शिवम वर्मा पुत्र स्व0 वीरेन्द्र वर्मा, अनिल कुमार पुत्र स्व0 पूर्णमासी निवासीगण ग्राम कुम्हरांवा थाना कोठी जनपद बाराबंकी एवं उनके चार अन्य साथियों के विरूद्ध की गयी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा अपहरण कर डकैती की घटना कारित करने वाले अभियुक्तगणों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री मनोज पाण्डेय के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ श्री पवन गौतम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कोठी श्री रितेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

इसी क्रम में दिनाँक 17.11.2020 को थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा अभिसूचना एकत्रित करते हुए थाना कोठी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-353/2020 धारा 120बी/395/364ए भादवि में वांछित 02 अभियुक्तगण 1- शिवम वर्मा पुत्र स्व0 वीरेन्द्र वर्मा, 2- अनिल कुमार पुत्र स्व0 पूर्णमासी निवासीगण ग्राम कुम्हरावां थाना कोठी जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्तगण के कब्जे से दो अदद तमंचा 315 बोर, दो अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर, घटना में प्रयुक्त दो अदद मोबाईल (टच- स्क्रीन रियलमी C-2 व एक अदद मोबाइल की पैड सैमसंग) व एक अदद मो0सा0 प्लेटिना UP41P 3590, एक अदद आधार कार्ड व कुल 8000/- रूपये बरामद हुए थे । गिरफ्तार दोनों अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कोठी में मु0अ0सं0-355/2020 व 356/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया था ।

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया था कि हम लोगों ने अन्य चार व्यक्तियों के साथ दुकान बन्दकर घर वापस आ रहे देवेन्द्र कुमार से कुल 42000 रूपये व आधार कार्ड छीनकर, मुहं बांधकर अपनी कार टाटा जेस्ट में जबरदस्ती डाल लिया था । हम लोगों ने गाड़ी मे देवेन्द्र को डालने के बाद पाचों लोग उस्मानपुर, सादुल्लापुर होते हुये मेन रोड से बाराबंकी की तरफ जा रहे थे तभी मजीठा के पास देवेन्द्र गाड़ी से उतरकर भाग लिया था । हम लोगों ने पकड़ने का प्रयास किये लेकिन तभी कई गाड़ियां निकली जिनकी रोशनी की वजह से डर गये कि कही हम लोग फंस न जाये, इसके बाद हम लोग लखनऊ चले गये थे और पैसे को आपस में बंटवारा कर लिया गया था। पूछताछ के दौरान ही दोनों अभियुक्तगणों ने लखनऊ के अपने चार अन्य साथियों के नाम 1. हिमांशु वर्मा पुत्र अज्ञात, 2. अजीत पुत्र अज्ञात, 3. वीरू पुत्र अज्ञात निवासी गण छोटा भरवारा थाना गोमती नगर विस्तार जनपद लखनऊ, व 4. रंजीत उर्फ रोहित पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात बताया था जिनके द्वारा लूटपाट एवं अपहरण की घटना कारित की गयी थी । साक्ष्य संकलन के दौरान अभियुक्तगण 1. हिमांशु वर्मा पुत्र सत्यनाम वर्मा, 2. अजीत गौतम पुत्र नौरोत्तम गौतम निवासीगण बडा भरवारा थाना विभूतिखण्ड गोमती नगर जनपद लखनऊ, 3. वीरू गौतम पुत्र मुन्ना निवासी C/o हरिलाल गौतम बडा भरवारा, थाना विभूति खण्ड गोमती नगर जनपद लखनऊ, व 4. रंजीत उर्फ रोहित पुत्र मोतीलाल निवासी नन्दपुर थाना चिनहट जनपद लखनऊ का नाम प्रकाश में आया ।

गठित पुलिस टीम द्वारा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु किये जा रहे अथक प्रयास से दिनाँक 11.12.2020 को महत्वपूर्ण सफलता मिली जब अपहरण व डकैती की घटना कारित करने वाले और 03 अभियुक्तों 1. हिमांशु वर्मा पुत्र सत्यनाम वर्मा, 2. अजीत गौतम पुत्र नौरोत्तम गौतम निवासीगण बडा भरवारा थाना विभूतिखण्ड गोमती नगर जनपद लखनऊ, 3. वीरू गौतम पुत्र मुन्ना निवासी C/o हरिलाल गौतम बडा भरवारा, थाना विभूति खण्ड गोमती नगर जनपद लखनऊ को समय 04.30 बजे भानमऊ नहर पुलिया वहद ग्राम भानमऊ से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण 1. हिमांशु वर्मा के पास से एक अदद अवैध तमंचा देशी 12 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व 1400 रूपया नकद लूट का व एक अदद ओपो मोबाइल, 2. अजीत गौतम के पास से एक अदद चाकू नाजायज व एक अदद मोबाइल ओपो व एक अदद मोबाइल नोकिया व 1100 रूपया लूट का व 3. वीरू गौतम के पास से एक अदद अवैध तमंचा देशी 12 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक अदद मोबाइल सैमसंग ड्यूज व नकद 800 रूपया लूट का बरामद किया गया । बरामद नाजायज तमंचा व चाकू के आधार पर थाना कोठी पर क्रमशः अभियुक्तगणों के विरूद्ध मु.अ.सं. 372/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, मु.अ.सं. 373/2020 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, व मु.अ.सं. 374/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों से पूछताछ व साक्ष्य संकलन से प्रकाश में आया कि शिवम अपने ननिहाल में रहता है और देवेन्द्र इसका चचेरा मामा है । शिवम के अनुसार उसकी नानी के जेवर को देवेन्द्र के परिवार वालों ने पूर्व में चोरी करके बेच दिया था जिसको लेकर शिवम रंजिश मानता था । शिवम और अनिल एक ही गांव के है और आपस में दोस्त है । कुछ दिन पहले अनिल लखनऊ छोटा भरवारा के पास दवा के दुकान पर काम करने के लिए जाता था तो उसका सम्पर्क अन्य अभियुक्तगण 1. हिमांशु वर्मा, 2. अजीत गौतम 3. वीरू गौतम 4. रंजीत उर्फ रोहित से हो गया और दोस्ती हो गयी और कभी-कभी शिवम भी अनिल के साथ जाता था । अभियुक्तगण के दुर्व्यसनों के कारण रूपयों की आवश्यकता हुई तो शिवम द्वारा बताया गया कि पैसे हम लोगों को मिल सकता है इसके लिए उसने अपने गांव के देवेन्द्र जिनकी परचून की दुकान उस्मानपुर में है, के बारे में बताया जो रोज दुकान से पैसे लेकर घर आते थे । योजनानुसार दिनांक 10.11.2020 की सांयकाल में उस्मानपुर पुलिया के पास अभियुक्तगण ने देवेन्द्र को कार टाटा जेस्ट में अपहरण कर 42000/-रूपये लूट लिये थे ।

Don`t copy text!