जिलाधिकारी ने मंजीठा में निर्मित पाइप पेयजल योजना का किया औचक निरीक्षण
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह द्वारा जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा विकास खण्ड बंकी के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा निर्मित मंजीठा ग्राम पाइप पेयजल योजना का औचक निरीक्षण किया गया। अधिशासी अभियन्ता जल निगम द्वारा अवगत कराया गया कि यह पेयजल योजना राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष 2014-15 में स्वीकृत है। योजना के अन्तर्गत प्रस्तावित समस्त कार्यो को पूर्ण कराते हुए पूर्णतया क्रियाशील अवस्था में 21.08.2019 को ग्राम पंचायत को हस्तगत की जा चुकी है। योजना का रखरखाव ग्राम पंचायत द्वारा किया जा रहा है, जिसमें 454 गृह जल संयोजन पूर्व से प्रदान किये जा चुके है। वर्तमान में रेट्रोफिटिंग के अन्तर्गत ‘‘हर घर नल का जल’’ की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु 120 नग गृह जल संयोजन के सापेक्ष 66 कनेक्शन प्रदान किये जा चुके है। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा श्रीमती शोभा पत्नी दुर्गेश कुमार, श्री अयोध्याप्रसाद पुत्र छोटे लाल एवं श्री घनश्याम पुत्र श्री गिरजा शंकर के यहां स्थापित जल संयोजन का स्थलीय निरीक्षण किया गया एवं लाभार्थियों से योजना प्राप्त हो रही जलापूर्ति के बारे में जानकारी ली गयी। निरीक्षण में पाया गया कि योजना के माध्यम से नियमित पेयजल आपूर्ति हो रही है एवं ग्राम वासियों द्वारा जल मूल्य की धनराशि रु0 50 प्रतिमाह भी जमा की जा रही है । जिलाधिकारी द्वारा ग्रामवासियों को पेयजल के महत्व, योजना के संचालन में उनकी सहभागिता एवं रखरखाव हेतु नियमित जल मूल्य जमा किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। स्थलीय निरीक्षण में जिलाधिकारी उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा कराये गये कार्यो से संतुष्ट रहे एवं उपस्थित अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता एवं जू0इं0 को ग्रामवासियों से
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

