सांसद उपेंद्र रावत ने पुल के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। जहाँगीराबाद सद्दीपुर मार्ग पर सद्दीपुर में पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास सांसद उपेंद्र रावत द्वारा किया गया। पुल काफी संकरा था अकसर जाम लग जाता था क्षेत्रवासियों की मांग पर सांसद ने शासन द्वारा पत्र लिखकर पुल निर्माण की मांग की थी तथा तब से लगातार पुल निर्माण कराने का प्रयास कर रहे थे। सांसद के प्रयासों से उत्तर प्रदेश सरकार ने पुल निर्माण के लिए 135.82 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की, स्वीकृतोपरान्त पुल निर्माण सांसद उपेन्द्र सिंह के कर कमलों के द्वारा शुरू किया गया। इस पुल के निर्माण से देवां, जहांगीराबाद, मसौली, फतेहपुर, सुढियामऊ आने-जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस अवसर मण्डल अध्यक्ष विनीत वर्मा, आशुतोष अवस्थी, आकाश पटेल, राम चंदर प्रधान, राम उजागर प्रधान, उपस्थित रहें।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!