सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही: अभिषेक वर्मा
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर पूरे प्रदेश में किसान विरोधी बिल को वापस लिए जाने की मांग को लेकर जगह जगह पर प्रदर्शन रैलियां निकाली जा रही हैं। समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव अभिषेक वर्मा द्वारा अपने निजी निवास स्थान कस्बा जहांगीराबाद में समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकालना था जिसकी सूचना पुलिस प्रशासन को मिल गई, जहांगीराबाद थाना प्रभारी दर्शन सिंह यादव दलबल के साथ पहुंच कर अभिषेक वर्मा को किसान यात्रा निकालने से रोक दिया। सपा नेता और उनके समर्थक किसान यात्रा निकालने के लिए अड़ गए कुछ देर काफी कहासुनी के बाद जब अभिषेक वर्मा नहीं माने तो प्रशासन ने उन्हें और समर्थकों को नजरबंद कर दिया और पूरे दिन के लिए उनके आवास पर पुलिस बल को तैनात कर दिया। अभिषेक वर्मा ने कहा कि यह मौजूदा सरकार तानाशाही कर रही है हम समाजवादी लोग किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और उनकी लड़ाई लड़ते रहेंगे। इस सरकार में किसानों से लेकर आम जनता का शोषण किया जा रहा है और सरकार उनकी आवाज को दबाने का काम कर रही है यह लोकतंत्र की हत्या है। देश की आजादी के बाद से लेकर आज तक किसी भी सरकार ने आम जनता की आवाज को दबाने का काम नहीं किया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

