शेख़ फ़रज़न्द अली मेमोरियल सोसाइटी द्वारा हिन्दू इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)रुदौली हिन्दू इंटर कॉलेज में शनिवार को सड़क परिवहन व राज मंत्रालय भारत सरकार के प्रयोजन में शेख फ़रज़न्द अली मेमोरियल सोसाइटी के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह,विशिष्ट अतिथि कोतवाल रुदौली आरके राना ने प्रधानाचार्य राम प्रिया शरण सिंह के नेतृत्व में माँ शारदा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित किया।
मुख्य अतिथि ने सभी को यातायात नियमों व दुर्घटनाओं से बचने के विषय में विस्तार से चर्चा की।इसी क्रम में कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ने सड़क पर चलते समय’दुर्घटना से देर भली’बिन्दु पर सभी को भरपूर समझाते हुए कहा कि हेलमेट चालान या पुलिस के डर से नहीं बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से लगाये।इस तरह सुरक्षा की दृष्टि से चार पहिया व दो पहिया वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें।कार्यक्रम को प्रवक्ता अनिल खरे आशीष शर्मा,अशोक राय ने भी संबोधित किया।कार्यक्रमध्यक्ष के रूप में प्रधानाचार्य व सोसाइटी के प्रमुख पदाधिकारी मोहम्मद उबैद ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्रं व स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।पूरे कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल खरे,राम मिलन यादव,आशीष शर्मा,प्रमोद,प्रवेश कुमार,अशोक कुमार राय,आलोक कुमार सिंह,शिव कुमार यादव,अंजनी कुमार यादव,प्रवीण निगम,शैलेन्द्र सिंह सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का का संचालन कामेश मणि पाठक ने किया।

