चार दिन से लापता युवक का शव कठियार झील से बरामद मृतक के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक युवक बीते चार दिन से लापता हो गया था।जिसका शव शनिवार को कठियार झील में तैरता मिला।घटना की सूचना पर नवागत प्रभारी निरीक्षक रुदौली आरके राना अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।वहीं मृतक के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली रूदौली क्षेत्र के सहनी गांव निवासी रमेश कुमार रावत का 25 वर्षीय पुत्र हंसराज रावत बीते चार दिन पूर्व पड़ोस के एक गांव में मछली पकड़ने के लिए घर से जाल लेकर निकला था।जो अचानक सन्दिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।परिजनों ने युवक के वापस घर न लौटने पर काफ़ी खोजबीन की लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला।तब परिजनों ने रुदौली कोतवाली में लापता हुए युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।रुदौली कोतवाली पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए लापता युवक की खोजबीन शुरू कर दी।जिसकी शनिवार को रूदौली कोतवाली क्षेत्र के ही कठियार झील में युवक का शव ग्रामीणों ने तैरते हुए देखा।जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल रुदौली कोतवाली पुलिस को दी।घटना की सूचना मिलते ही रुदौली कोतवाली के नवागत कोतवाली प्रभारी आरके राणा तत्काल अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुचकर मृतक के शव को कठियार झील से बाहर निकलवाकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस सम्बन्ध सीओ रुदौली डाक्टर धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि ग्राम सहनी निवासी हंसराज पुत्र रमेशचंद्र रावत 25 वर्ष बीते चार दिनों से घर से लापता था जिसकी रुदौली कोतवाली में 9 दिसम्बर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।उसी युवक हंसराज का शव आज ग्रामीणों ने पास की कठियार झील में तैरते हुए देखकर पुलिस को सूचना दी।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।सीओ ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Don`t copy text!