लोहिया ग्रामीण सेवा डिपो की बस खड़े ट्रक से भिड़ी दो बच्चियों की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। सवारियों से खचाखच भरी लोहिया ग्रामीण सेवा डिपो की बस बीती मध्य रात्रि अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आधा हिस्सा ट्रक में घुस गया। रोंगटे खड़े कर देने वाले इस हादसे में 2 बच्चियों की मौत हो गई है तथा एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये जिनमे 8 घायलों की हालात गम्भीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। यह हृदय विदारक हादसा सफदरगंज थाना क्षेत्र के बजहा गांव के समीप साईं ढाबे के निकट हुआ है। जनपद अम्बेडकरनगर से सवारियां लेकर अकबरपुर लोहिया ग्रामीण सेवा डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 45 टी 5813 लखनऊ जा रही थी। बीती मध्यरात्रि करीब साढ़े बारह बजे बस जैसे ही सफदरगंज थाना क्षेत्र के लक्षवर बजहा गांव को पार किया तभी बस अनियंत्रित होकर हॉइवे के किनारे खड़े ट्रक नम्बर आर जे 02 जीसी 555 में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आधा हिस्सा ट्रक में समा गया। इस दौरान उसमें सवार यात्री बस के अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही तत्काल सफदरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। ट्रक में फंसी बस को बाहर निकलवा कर घायलों को हॉइवे की एव 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। जहां घायलों का इलाज शुरू कर किया गया। हादसे की खबर लगते ही थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच कर ट्रक में फंसी बस को क्रेन के जरिये निकाल कर करीब आधा दर्जन एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला प्रशासन द्वारा हादसे की सूचना देने पर चिकित्सकों की टीम पहले से ही अस्पताल में तैयार थी और अस्पताल पहुँचते ही घायलों का इलाज शुरू कर दिया। हादसे में दो बच्चियों की मौत हुई है। हादसे में घायल 17 यात्रियों में आठ लोगों की हालत भी काफी नाजुक है। जिन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे की खबर जैसे ही यात्रियों के परिजनों को हुई तो बदहवास परिजन अस्पताल पहुंच गए। बस में सवार मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सफदरगंज श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस पुरी तरह से भरी थी घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।

17 घायलों में 8 की हालत नाजुक

हादसे में अम्बेडकरनगर जिले के थाना रिवाना के ग्राम कन्हावाकोरा निवासी राममनीष की 7 वर्षीय पुत्री प्रिया व 58 वर्षीय राममनीष पुत्र रामसूचित, बसखारी थाना क्षेत्र के ग्राम करवाला कासिमपुर निवासी 30 वर्षीय रुखसाना पत्नी मो0 अली, थाना अंसावा के ग्राम काजीपुर निवासी 25 वर्षीय प्रमोद कुमार यादव पुत्र मंशाराम, जनपद आजमगढ़ के थाना महराजगंज के ग्राम अजीमलपुरवा निवासी 36 वर्षीय विजय कुमार पुत्र रामब्रिज, जनपद अम्बेडकरनगर के थाना इब्राहिमपुर के ग्राम असिवादेवचंद निवासी 20 वर्षीय प्रवीण कुमार पुत्र उमेशचन्द्र, थाना व कस्बा जलालपूर निवासी 26 वर्षीय अनूप कुमार पुत्र रामधारी, थाना व कस्बा मालीपुर निवासी 40 वर्षीय रामचेत पुत्र रामब्रज, थाना अल्लापुर के ग्राम खटनी पुर निवासी 24 वर्षीय विजय कुमार मिश्रा पुत्र हरीराम, थाना समरपुर के ग्राम कुर्कीबाजार निवासी 30 वर्षीय नरसिंह यादव पुत्र आशाराम यादव, मालीपुर निवासी 28 वर्षीय ज्ञानसागर पुत्र राम प्रसाद, मालीपुर के ग्राम बीबीपुर निवासी 18 वर्षीय आदित्य कुमार पुत्र ओमप्रकाश, थाना दीवाना के ग्राम मलिकपुर निवासी 60 वर्षीय रामचन्द्र पुत्र मनबोध, भासमा जलालपूर निवासी 25 वर्षीय डब्लू पुत्र बाबूलाल, आलमबाग लखनऊ के बड़बड़हा निवासी 68 वर्षीय चन्द्रबली पुत्र बुद्धलाल गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें विजय कुमार पुत्र रामब्रिज, रामचन्द्र पुत्र मनबोध, आदित्य पुत्र ओमप्रकाश, डब्लू पुत्र बाबूलाल, प्रिया पुत्री राम मनीष, रामचेत पुत्र रामब्रज, राममनीष पुत्र रामसुचित, परिचालक नरसिंह पुत्र आशाराम की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

 

 

Don`t copy text!