उप्र एहसास फूड बैंक ने 70 बच्चो वितरित किया राशन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। उप्र एहसास फूड बैंक की बाराबंकी इकाई द्वारा रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के बेसहारा व जरूरतमंद, 70 बच्चो को 38वें माह का राशन बनीकोडर ब्लॉक परिसर मे प्रेस क्लब रामसनेहीघाट के अध्यक्ष रामबाबू मिश्र, एहसास के प्रोग्राम समन्वयक राकेश वर्मा, चाइल्ड लाइन के निदेशक रत्नेश कुमार के कर कमलों से वितरित कराया गया। इस अवसर पर रामबाबू मिश्रा ने कहा कि नारायण पूजा करनी हो तो जरूरतमंद व भूखे लोगों को भोजन करायें, यही सबसे बड़ी नारायण पूजा है। चाइल्ड लाइन निदेशक ने कहा कि जिस दिन किसी जरूरतमंद की मदद अपने हाथों से होती है वह दिन सबसे अच्छा दिन होता है। एहसास के राकेश वर्मा ने कहा कि खुशियां बढ़ानी हो तो दूसरों को खुशी बांटे, जो खुशी और आत्म संतुष्टि खुशी बांटने और दूसरों की मदद करने में मिलती है वह और कहीं नही मिलेगी। ग्राम प्रधान खुशेहटी सोनेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि सच्चे अर्थों में फूड बैंक दूसरों की मदद कर खुशियां बांट रहा है। जो इसके संचालक शचि सिंह व रत्नेश कुमार बधाई के पात्र है। प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, पत्रकार राकेश श्रीवास्तव, हरिशंकर तिवारी, नीरज तिवारी आदि लोगों ने बच्चों को राशन किट वितरित किया और शुभकामनाएं दी।चाइल्ड लाइन 1098 के निदेशक व फूड बैंक के संयोजक रत्नेश कुमार ने सभी से राशन दान करने के लिए अपील किया। रत्नेश कुमार ने बताया कि इस बार राशन व्यवस्था कराने में डॉ शचि सिंह, विनोद कुमारी कुरील, राजाराम आर्य जे एल भास्कर, गुरुप्रसाद मौर्य का विशेष योगदान रहा है, इन्हें हम धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। रत्नेश कुमार ने सभी से अपील किया कि जरूरतमंद की मदद के लिए यथा सामथ्र्य राशन दान करें। इस मौके पर चाइल्ड लाइन टीम लीडर अवधेश कुमार, सदस्य पंकज राना, राम कैलाश, अखिलेश कुमार, अंजली जायसवाल, वंदना देवी आदि लोगो द्वारा मुख्य रूप से राशन वितरित कराने में योगदान दिया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

Don`t copy text!