कोविड वैक्सीन के रखरखाव को लेकर एसडीएम ने की बैठक

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर सीएचसी में कोविड-19 टीकाकरण वैक्सीन रखरखाव को लेकर उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चैहान की अध्यक्षता व सीएचसी अधीक्षक डॉ संतोष सिंह के संचालन में स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों व तहसील व ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बुधवार को उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चैहान ने कोविड 19 वैक्सीन के अंतर्गत उसके रख रखाव व टिका लगाने के चरणों व लक्ष्य व उसकी सुरक्षा व सफल संचालन हेतु टीम के गठन से सम्बंधित तहसील व ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की अति आवश्यक बैठक किया। जिसमें उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चैहान दिया आवश्यक निर्देश। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ संतोष सिंह नोडल डॉ शकील अहमद यूनिसेफ से इश्तियाक अहमद डब्लूएचओ से धर्मेंद्र व कोल्डचेन हैंडलर अमीचंद व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

 

 

Don`t copy text!