मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 30 वर्षीय एक महिला से बलात्कार के आरोप में एक परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उसने यह भी आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी ने इस करतूत को रिकॉर्ड किया था. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पीड़िता ने मोहम्मद जकी (Mohammad zaki) , उसके भाइयों इंतजार और रिजवान तथा रिजवान की पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. रिजवान पूर्व ग्राम प्रधान हैं.
सिविल लाइंस थाना के एसएचओ डीके त्यागी ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मोहम्मद जकी ने चार साल पहले उससे बलात्कार किया था. जब वह कुछ काम के लिए उसके घर गई थी. उसने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने इस कृत्य को रिकॉर्ड कर लिया था और धमकी दी कि अगर उसने आवाज उठाई तो वह वीडियो को सार्वजनिक कर देगा.
पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं
उसने यह भी कहा कि उसने अपनी शिकायत को लेकर पूर्व ग्राम प्रधान व उसके भाई और उसकी पत्नी सहित जकी के परिवार से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने आरोपी का कथित रूप से समर्थन किया. शिकायत के अनुसार, उसने यह भी आरोप लगाया है कि मोहम्मद जकी ने 16 सितंबर को फिर से उससे बलात्कार किया. पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं.
ब्लैकमेल कर लगातार यौन शोषण किया जा रहा है
वहीं, कल खबर सामने आई थी कि मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी ने रिश्ते के फूफा पर 6 साल से ब्लैकमेल कर रेप करने का आरोप लगाया है. इस सिलसिले में पीड़िता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आगे की छानबीन शुरू कर दी है. महिला खिलाड़ी ने बताया कि 6 साल पहले बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए वह आरोपी के संपर्क में आई थी. जब वह बर्थ सर्टिफिकेट लेने के लिए गई तो आरोपी के द्वारा गन प्वाइंट पर उसके साथ जबरदस्ती की गई. और फोटो ले लिये गये. तभी से आरोपी के द्वारा उन फोटो के जरिये ब्लैकमेल कर लगातार यौन शोषण किया जा रहा है.
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स

