किसान नेताओं से मिले डीएम व एसएसपी किया बच्चों व बूढ़ों को आंदोलन से दूर रखने का आग्रह

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स

किसान आंदोलन में खाप पंचायतों द्वारा समर्थन की घोषणा के बाद प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। बुधवार शाम जिलाधिकारी अखिलेश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ एस चन्नप्पा ने नागल पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन नेताओं से वार्ता की तथा अपील की कि बढ़ रही ठंड तथा कोरोना संक्रमण के चलते आंदोलन में बच्चों व बूढों को शामिल न किया जाए।
जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर व भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल सिंह, भूपेंद्र त्यागी, इमरान प्रधान आदि के बीच करीब 40 मिनट चली वार्ता के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने किसानों से अपील की है कि सर्दी के मौसम व कोरोना संक्रमण को देखते हुए आंदोलन में बुजुर्ग व बच्चों को ना ले जाएं तथा इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें, किसान यूनियन के नेताओं ने उनके आग्रह को स्वीकारते हुए विशेष ध्यान रखने का आश्वासन दिया।

Don`t copy text!