सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के प्यारेपुर सरैया गांव के निकट रघुनाथ प्रसाद बिन्द्रा प्रसाद मेमोरियल इण्टर कालेज के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 38 वर्षीय बॉइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। गुरुवार को बदोसराय थाना क्षेत्र के ग्राम अमरा कटेहरा किन्तुर निवासी 38 वर्षीय अजय कुमार पुत्र शिव सरन बॉइक से बाराबंकी की ओर जा रहा था कि हॉइवे पर स्थित रघुनाथ प्रसाद बिन्द्रा प्रसाद इन्टर कालेज के सामने जैसे ही पहुँचा वैसे ही पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बॉइक सवार हाईवे पर गिर गया। तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया। गम्भीर रूप से घायल हुए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

 

 

 

Don`t copy text!