एसपी ने चैनपुरवा में दो समूह का किया उद्घाटन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। ग्राम चैनपुरवा में गठित 5 स्वयं सहायता समूहों में से दो समूहों को जिला नगरीय विकास अभिकरण( डूडा) के माध्यम से प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डूडा के परियोजना अधिकारी सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि यद्यपि डूडा शहरी आजीविका मिशन शहरी क्षेत्र की महिलाओं के उत्थान और विकास के लिए समर्पित है किंतु पहली बार जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में डूडा इन ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रशिक्षण आयोजित कर रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने अवगत कराया कि चैनपुरवा के विकास के लिए कई स्तरों पर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में यह प्रशिक्षण डूडा के सहयोग से आयोजित किया गया है। जिसमें महिलाओं को मिठाई के डिब्बे और डेकोरेटिव बिंदी बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे उन्हें भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर रागिनी चतुर्वेदी, अपर जिलाधिकारी, सीओ. शाहिदा परवीन, नगर पालिका के कर अधिकारी, मुस्तफा खान, सीएमएम मेधा गुप्ता, अतुल तिवारी, संदीप कुमार व शिवम दुबे आदि उपस्थित थे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

