विकास भवन सभागार में हुई अल्पसंख्यक अधिकार गोष्ठी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर शुक्रवार को विकास भवन के सभागार कक्ष में गोष्ठी का आयोजन करके अल्पसंखयको के अधिकारों पर चर्चा हुई। वक्फ इंस्पेक्टर रेशमीन अख्तर की अध्यक्षता में वक्ताओं ने कहा कि सरकार बेरोजगार युवकों के लिए कई योजनाये संचालित कर रही जिसमे टर्म लोन के तहत बेहद कम ब्याज पर लोन देकर रोजगार से जोड़ने की मुहिम चलाई जा रही है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष डाक्टर रिजवान अली ने बताया कि अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मौके पर प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने लखनऊ में अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लिमिटेड द्वारा टर्मलोन तहत बाराबंकी के 50 बेरोजगार युवको 74 लाख रुपया विभिन्न कारोबार के लिए वितरण किया । जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार अल्पसंख्यक युवकों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं चला रही है। शिक्षा के लिए छात्रों भी न के बराबर ब्याज पर लोन दिया जा रहा है। छात्रों को शत प्रतिसत स्कॉलर मिल रहा है। कहा कि इससे मुस्लिम बेरोजगार आत्मनिर्भर बनेगा। बताया कि मुसाफिर खाने की बुकिंग आनलाइन कराए जाने वाले विभागीय नवीन पोर्टल का शुभारंभ किया जा चुका है। अल्पसंख्यक छात्रों के लिए टर्म लोन, शैक्षिक ऋण वितरण पिछले कई वर्षों से स्थगित थी। इसकी शुरुआत अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा एक बार फिर से की जा रही है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी 18 दिसंबर को अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लिमिटेड द्वारा टर्मलोन, शैक्षिक ऋण का वितरण व मुसाफिर खाने की बुकिंग आनलाइन कराए जाने वाले विभागीय नवीन पोर्टल का शुभारंभ कर दिया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

