पितांबरा दरबार के लिए बस को झंडी दिखाकर रवाना

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

हैदरगढ़ बाराबंकी। तीर्थाय के संयोजन में शुक्रवार को हैदरगढ़ से मां पितांबरा दरबार के लिए बस को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके साथ ही अब हैदरगढ़ से विभिन्न तीर्थ स्थलों को जाने के लिए सुलभ साधन की शुरुआत हो गई। हैदरगढ़ से अपने आस्था के केंद्र तीर्थ स्थलों को जाने के लिए श्रद्धालुओं को अब इधर-उधर साधनों के लिए भटकना नहीं होगा। तीर्थाय संगठन ने इसके लिए अब साधनों की व्यवस्था कर दी है। जिसका शुभारंभ आज ओम मार्ट से वैदिक पूजन के पश्चात हो गया। तीर्थय का प्रथम वाहन आज मां पितांबरा दतिया मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुआ। जिसे पूर्व भाजपा विधायक सुंदरलाल दीक्षित एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील सिंह तथा सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया ने अतिथियों के साथ झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रूप में बोलते हुए पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित ने कहा कि यह मुहिम धर्म के क्षेत्र में हैदरगढ़ का नाम रोशन करेगी। उन्होंने कहा कि इससे अध्यात्म के क्षेत्र में लोगों का रुझान और भी मजबूत होगा। साथ ही यात्रा करने वाले भक्तजन सुगमता से यात्रा कर सकेंगे। विशिष्ट अतिथि सुनील सिंह ने कहा कि मां पीतांबरा के दरबार से प्रारंभ होने वाली यह तीर्था यात्रा लोकप्रियता के शिखर पर होगी ।उन्होंने कहा कि इसकी नितांत आवश्यकता थी कि हैदर गढ़ से कुछ ऐसा साधन संसाधन उपलब्ध हो। प्रमुख व्यवसाई राजकुमार झुनझुनवाला ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि अब नगर से अन्य तीर्थों को जाने के लिए तीर्थाय साधन उपलब्ध कराएगा। सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया ने त्रिथाय के कर्ता-धर्ता एलपी त्रिपाठी तथा केपी सिंह को साधुवाद देते हुए कहा कि कम खर्च में सुगम यात्रा के दिन लाने के लिए त्रिथाय को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि अब ऐसे भक्त भी यात्रा को पूरा कर सकेंगे जो तमाम विषमताओं के चलते तीर्थ यात्रा करने में पीछे रह जाते हैं। तीर्थाय के एल पी त्रिपाठी ने कहा कि हमारी प्रथम यात्रा पितांबरा दरबार से हो रही है। आशा है कि माता रानी का आशीर्वाद हम सभी को मिलेगा और तीर्थाय आगे चलकर 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की यात्रा को भी सुगम बनायेगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अन्य तीर्थ स्थलों को भी तीर्थाय वाहन भेजेगा। वह भी कम खर्चा एवं अच्छी सुविधा के साथ। इस दौरान के पी सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर सभी प्रथम तीर्थ यात्रियों का यहां पर भरपूर स्वागत किया गया। जबकि मुख्य अतिथि ने वाहन को झंडी दिखायी एवं विशिष्ट अतिथि ने नारियल फोड़कर यात्रा का शुभारंभ कराया। इस मौके पर प्रमुख रूप से व्यापारी नेता शिव कुमार चतुर्वेदी, शशिकांत अवस्थी, सुधाकर अवस्थी, पूर्व प्रधान मायाराम, सौरभ मिश्रा, रमेश कुमार, अमन वर्मा, मयंक त्रिपाठी, केदार सिंह,आलोक तिवारी, महेश सिंह सहित तमाम तीर्थयात्री मां पितांबरा की यात्रा को रवाना हुए।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

Don`t copy text!