मजलिसे अज़ा ईसाल का बेहतरीन ज़रीया है-मौलाना मो0रज़ा ज़ैदपुरी
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बगैर वसीला मंज़िल तक पहुँचना मुमकिन नहीं
Related Posts
बाराबंकी ।बगैर वसीला मंज़िल तक पहुँचना मुमकिन नहीं।मजलिसे अज़ा ईसाल का बेहतरीन ज़रीया है।यह बात बादे नमाज़े जुमा,मस्जिदे इमामिया में मरहूम आलिम हसन इब्ने मरहूम अजबुल हसन की ईसाले सवाब की मजलिस को खिताब करते हुये मौलाना मो0रज़ा ज़ैदपुरी ने कही।उन्होने यह भी कहा कि बगैर मोहम्मद व आले मोहम्मद कोई भी अमल काबिले क़ुबूल नहीं ।क़ुरआन का ईसाल भी मोहम्मद व आले मोहाम्मद के तुफैलमे करना,उनसे मोहब्बत की दलील है ।मोहम्मद व आले मोहम्मद के मुक़ाबिल में जो भी जब भी सामने आया तो वो सब कुछ हो सकता है लेकिन सच्चा नहीं हो सकता ।आखिर में इमाम हसन अ के मसायब पेश किये जिसे सुन कर सभी रोने लगे।बानिये मजलिस ने सभी का शुक्रिया अदा किया ।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

