दिब्यांगों के लिये बनी संजीवनी डॉ0 विनीता सिंह – हाजी सरवर अली रिजवी
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
जिले का नाम देश-दुनिया में रोशन कर रही हैं डॉ0 विनीता सिंह
बाराबंकी ।दिब्यांगों के लिये बनी संजीवनी डॉ0 विनीता सिंह । यह बात अखिल भारतीय दिव्यांगजन कल्याण परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी सर वर अली रिज़वी ने डा 0 विनीता सिंह को सम्मानित करते हुये उनके आवास शीला भवन में कही ।जनपद के शीला भवन, मकदूमपुर निवासिनी गंगा मेमोरियल गर्ल्स पी0 जी0 कालेज, पैसार के हिन्दी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग की विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत डॉ0 विनीता सिंह विगत 15 वर्षों से अधिक समय से लगातार समाज हितकारी महिला एवं बाल कल्याण, के कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा कर हिस्सा ले रही हैं। इनके अथक प्रयासों एवं निष्ठापूर्वक किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप विगत वर्षो में 2,00,000 से अधिक दिव्यागं एवं सकलांग बच्चों के मध्य उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतियोगिता “कौन बनेगा नन्हा कलाम” में राजधानी के 2000 से अधिक स्कूलों सम्पन्न कराने के साथ ही साथ अनेकों प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा राजभाषा में विज्ञान आधारित व्याख्यान दियें गये हैं। वर्तमान में डॉ0 सिंह गंगा मेमोरियल गर्ल्स पी0जी0 कालेज में विभागाध्यक्ष हिन्दी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग में विभागाध्यक्ष पद पर कार्यरत होने के साथ ही साथ जिला विज्ञान क्लब में विशेषज्ञ, महामहिम राज्यपाल महोदया की अध्यक्षता वाले उ0 प्र0 बाल कल्याण परिषद की आजीवन सदस्य एवं बाल संरक्षण के क्रम में मोतीनगर लखनऊ स्थित निराश्रित बालगृह(orphen) की व्यवस्था एवं वहाँ रहने वाली 100 से अधिक बालिकाओं एवं महिलाओं की देखभाल में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। शादी योग्य निराश्रित बालिकाओं की शादी में महामहिम राज्यपाल महोदय, माननीय मंत्रीगण, अन्य सम्मानित अधिकारियो एवं संस्था के पदाधिकारियों आदि की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न करने के साथ ही साथ संस्था द्वारा संचालित होने वाले बालभवन में स्थापित होने वाले स्लमबस्ती के विशेषकर गरीब बच्चों हेतु संचालित होने वाले विद्यालय की अवैतनिक प्रबंधिका के साथ ही साथ बाल भवन स्थित बाल पुस्तकालय, क्रीड़ावन आदि की देखभाल में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। डॉ0 सिंह कई संस्थाओं से अन्तर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय/राज् य स्तर पर अनेकों बार सम्मानित किया जा चुका है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
Related Posts

