राममगन ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

हैदरगढ़ बाराबंकी। केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल के विरोध में तथा स्थानीय जन समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक राममगन रावत के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए ज्ञापन में मांग की है कि दिल्ली बॉर्डर पर जो किसानों रोके गए हैं उन्हें दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी जाए जिससे वह अपनी बात सरकार से कह सकें इसके अलावा क्षेत्र में धान की खरीद को पारदर्शिता पूर्व पुनः चालू कराने तथा स्थानीय चीनी मिल पर हो रही गन्ना की घटतौलो को रोकने तथा गन्ना बिल बकाया तत्काल भुगतान कराने एवं विद्युत विभाग में तैनात भ्रष्ट अधिकारियों पर अंकुश लगाने एवं व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकते हुए ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं से बकाया बिल के नाम पर अवैध वसूली को रोके जाने सहित क्षेत्र की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष हिमांशु यादव विधानसभा महासचिव धर्मेंद्र वर्मा विधानसभा उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष पवन तिवारी अरुण शुक्ला वेद प्रकाश बाजपेई पंकज यादव राममिलन रावत धीरज यादव जिला पंचायत सदस्य गिरजा रावत कुल्लुर सिंह बृजेंद्र प्रताप सिंह बिज्जू राजकिशोर रावत जतिन चैधरी अरविंद यादव सत्यम सिंह राजू श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!