रामनगर बाराबंकी। शनिवार को घने कोहरे के चलते तड़के भोर लगभग 5 बजे दो वाहनों की आमने सामने की भीषण टक्कर में दो गम्भीर रूप से घायल हो गए जबकि एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की आस पास के ग्रामीण दुर्घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों की मदद से दोनों वाहनों मे फसे ड्राइवर और किलीनरो को बाहर निकालने में जुट गये। इसी बीच किसी ने दुर्घटना की सुचना स्थानीय पुलिस को दे दी। मौके पर पहुची पुलिस ने घायलों को पास के सीएससी में इलाज के लिये भर्ती करायाऔर मृतक का शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रामनगर अंतर्गत लखनऊ बहराइच हाईवे पर सुबह लगभग 5 बजे दुर्गापुर मोड़ के समीप जरवल की और से आ रही डीसीएम की सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई।इस दुर्घटना में गाड़ियों के केबिन टूटकर पीछे चिपक गए जिसमें फंसे डीसीएम चालक व क्लीनर को मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा बाहर निकाल कर एंबुलेंस से सीएचसी रामनगर भेजा गया।इस बारे में स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद चिकित्सक एस के राय ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दोनों चालकों प्रदुम्न कुमार पुत्र राजेश कुमार उम्र 22 वर्ष निवासी बसंतपुर मसौली व मो. इमरान उर्फ मुन्ना पुत्र बुद्धू उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम अमोली कला को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।क्लीनर लियाकत अली उर्फ भूरे पुत्र अकबरअली 20 वर्ष की इस भीषण दुर्घटना में मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं घटनास्थल पर पुलिस टीम के साथ मौजद उप निरीक्षक द्वारा पंचनामें की आवश्यक कार्यवाही की गई। भीषण दुर्घटना के चलते हाइवे पर कई घंटों तक आवागमन बाधित रहा।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

